-
-
+91-9818135198
21 अक्टूबर 1943 को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आज़ाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा की थी। इस गौरवशाली इतिहास से युवाओं को जोड़ने के लिए सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
क्या 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत वास्तव में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हो गया था ? 15 अगस्त 1947 को भारत केवल एक औपनिवेशिक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था, पूर्णतः स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में नहीं।
21 अक्टूबर गौरवशाली दिन जो भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1943 में सिंगापुर में भारत को स्वतंत्र घोषित किया था।इसी दिन नेताजी ने अखंड अविभाजित भारत की अनंतिम सरकार, आज़ाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा भी की थी।
इस दिन का हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना नेताजी, आज़ाद हिंद फ़ौज, और वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि है। यह उन महापुरुषों को श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान ने अंग्रेज़ों को भारत से जाने के लिए मजबूर कर दिया।आज आवश्यकता है कि देश का हर युवा 21 अक्टूबर का इतिहास और महत्व जाने !
इस अवसर पर विद्यालय तथा महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन सुभारती विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
चरित्र - राष्ट्रीय चरित्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, आज़ाद हिंद सेना तथा विभिन्न स्वाधीनता आंदोलन
1. विद्यार्थी नेताजी के जीवन, नेतृत्व, त्याग व विचारों के बारे में, और आज़ाद हिंद फ़ौज के बारे में जानें एवं उससे प्रेरणा लें।
2. उनका चरित्र सुदृढ़ हो, और उनमें देशभक्ति, राष्ट्रीय चरित्र व राष्ट्रीय एकता की भावना जन्म ले।
3. उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं का ज्ञान हो, और उनमें क्रांतिकारियों व उनके आदर्शों के प्रति गर्व का भाव हो।
4. प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता व विश्लेषण क्षमता का विकास हो, और उनका आत्मविष्वास बढ़े।
1. प्रथम चरण (कॉलेज/विद्यालय स्तर)ः आपके विद्यालय के छात्र अपनी रुचि के अनुसार इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
2. द्वितीय चरण (कॉलेज/विष्वविद्यालय स्तर)ः विद्यालय स्तर पर चयनित ;ैमसमबजद्ध होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी अगले चरण के लिए सुभारती विष्वविद्यालय जाएंगे।
1. प्रथम चरण में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘प्रशस्ति-पत्र’ व ‘सु-भरत कार्ड’ प्रदान किए जाएंगे।
2. द्वितीय चरण में विजयी प्रतिभागियों को महापर्व आयोजन समिति की ओर से ‘प्रशस्ति-पत्र’ एवं ‘सु-भरत कार्ड’ के अतिरिक्त विशेष सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
3. इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।
1. सुभारती विष्वविद्यालय में प्रवेश लेने पर शिक्षण शुल्क में 10﹪की छूट
2. मार्स रिज़ॉर्ट्स में 10﹪ की छूट
3. शहीद उपवन की निःशुल्क सदस्यता
4. गोरा-बादल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से कुछ भी क्रय करने पर 10﹪ की छूट
डॉ० अतुल कृष्ण
(संस्थापक, सुभारती समूह)
कर्नल राजेश त्यागी
(निदेशक, सुभारती रक्षा अकादमी)
कृपया उक्त व्हाट्सैप नम्बर पर किये गये भुगतान की रसिद नाम सहित साझा करें।
फोन/व्हाट्सऐप नंबर: 9818135198 / 9068899913 / 9045009720
ईमेल: director@subhartidefence.com
पता: सुभारतीपुरम, एनएच-58, दिल्ली–हरिद्वार बाइपास रोड, मेरठ।